सींगों खेड़ा ब्लॉक में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
रामपुर, 27 अगस्त 2026। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत विकासखंड सैदनगर के सींगों खेड़ा ब्लॉक में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ खां ने की
।
बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज करने पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बेगम नूरबानो साहिबा, पीसीसी सदस्य एवं पर्यवेक्षक कुश्तर मिर्जा, एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक एवं जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर के जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’, तथा एआईसीसी सदस्य मुतीउर्रहमान खां ‘बबलू’ मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं की राय से बनेगा मजबूत संगठन : मनोज तिवारी
एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय और जमीनी अनुभव को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उनके सुझावों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं की राय शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचेगी : कुश्तर मिर्जा
पीसीसी सदस्य एवं पर्यवेक्षक कुश्तर मिर्जा ने कहा कि बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
मजबूत संगठन राहुल गांधी के संघर्ष को देगा ताकत : संजय कपूर
पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि मजबूत कांग्रेस संगठन लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए राहुल गांधी के संघर्ष को और ताकत देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय होकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।
जिले में कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा : निक्कू पंडित
जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर के जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’ ने कहा कि जिले में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से इसे बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ एवं लंबे समय से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एआईसीसी सदस्य मुतीउर्रहमान खां ‘बबलू’ ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने की अपील की। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो साहिबा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला प्रवक्ता एवं सदस्य ताहिर अंजुम, नगर अध्यक्ष बाकर अली खां, नोमान मुमताज खां, शकील मंसूरी, मोईन पठान, जकी खां, वरिष्ठ नेता जमील मियां, विपिन रोहेला, आमिर कुरैशी, सलमान, शहादत अली, इरशाद, फैसल, कुदरत, रफी, इरफान, आकाश लोधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों के समक्ष अपने विचार एवं सुझाव भी रखे।
अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ खां ने सभी अतिथियों, पर्यवेक्षकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया।
ब्यूरो चीफ रफी उल्ला खान की रिपोर्ट
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें